फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कैसा हो हमारा पार्षद मतदाताओं को चाहिए काम करने वाला, सुलभ और ईमानदार प्रतिनिधि

Mon, 27 Apr 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
इंद्र ठाकुर
विज्ञापन
कैसा हो हमारा पार्षद
विज्ञापन

निकाय चुनाव-2026 के लिए वार्ड-1 निहाल में मतदाताओं ने रखी अपेक्षाएं
मूलभूत सुविधाएं, नशे पर अंकुश और मजबूत जनसंपर्क हो प्राथमिकता
चुनाव के बाद गायब होने वाले नहीं, हर समय उपलब्ध चाहिए पार्षद

सरोज पाठक
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर के निकाय चुनाव-2026 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे मतदाताओं की अपेक्षाएं भी खुलकर सामने आने लगी हैं। अब जनता केवल चुनावी घोषणाओं और वादों से संतुष्ट नहीं है, बल्कि वह ऐसे पार्षद की तलाश में है जो जमीनी स्तर पर काम करने वाला, ईमानदार और हर समय उपलब्ध रहने वाला हो। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में मतदाता इस बार अपने प्रतिनिधि को चुनने से पहले उसकी कार्यशैली, छवि और जनता के प्रति जिम्मेदारी को कसौटी पर परखने के मूड में हैं। निहाल वार्ड महिला के लिए आरक्षित है, वहां 735 मतदाता जिनमें 365 पुरुष, 370 महिला हैं अपने पार्षद का चयन करेंगे। इस वार्ड के विभिन्न वर्गों युवा, महिला, व्यवसायी, बुद्धिजीवी वर्ग से बातचीत में साफ तौर पर सामने आया कि इस बार वोट विकास, विश्वास और व्यवहार पर पड़ेगा। व्यवसायी
नंद प्रकाश बोहरा ने कहा कि पार्षद पढ़ा-लिखा, ईमानदार और व्यवहार कुशल होना चाहिए। उसे व्यापारियों, आम लोगों और हर वर्ग के साथ संवाद बनाकर रखना चाहिए। भ्रष्टाचार से दूर रहकर पारदर्शी तरीके से काम करना बहुत जरूरी है। अगर पार्षद लोगों से जुड़ा रहेगा और उनकी समस्याओं को समझेगा, तो विकास कार्य अपने आप आगे बढ़ेंगे। आज समय की मांग है कि जिम्मेदार और जवाबदेह प्रतिनिधि चुना जाए। मतदाताओं की राय इस बार बेहद स्पष्ट और परिपक्व नजर आ रही है। ऐसे में यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि जन विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का भी होगा। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस के साथ मिलकर नशे को खत्म करने वाला हो पार्षद
सबसे पहली बात यह है कि पार्षद ऐसा हो, जिसके पास हर व्यक्ति की सीधी पहुंच हो। आम आदमी को अपनी समस्या बताने के लिए भटकना न पड़े। पानी की व्यवस्था, सफाई और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं मजबूत होनी चाहिए। क्षेत्र में नशे का फैलाव एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। इस पर केवल बात करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि पार्षद को पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। अगर पार्षद क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखे और प्रशासन को समय-समय पर जानकारी दे, तो नशे के नेटवर्क को काफी हद तक रोका जा सकता है।- अधिवक्ता पारस गौतम, निहाल
इनसेट
व्यवहार में भी परिलक्षित होना चाहिए प्रतिनिधि
किसी भी प्रतिनिधि की सबसे बड़ी पहचान उसका व्यवहार होता है। पार्षद ऐसा होना चाहिए, जो लोगों के दुख-सुख को समझे और उनसे जुड़कर काम करे। आजकल केवल पढ़ा-लिखा होना काफी नहीं है, बल्कि व्यवहार में भी वह परिलक्षित होना चाहिए। इसके साथ ही आज का दौर तकनीक और बदलाव का है। पार्षद को आधुनिक सोच और नई चुनौतियों की समझ होनी चाहिए, ताकि वह अपने क्षेत्र को आगे बढ़ा सके। सबसे जरूरी बात यह है कि पार्षद की छवि पूरी तरह साफ-सुथरी और ईमानदार हो। भ्रष्टाचार के खिलाफ केवल भाषण देने से नहीं, बल्कि अपने आचरण से उदाहरण पेश करना चाहिए। - इंद्र ठाकुर, महासचिव, जिला लघु उद्योग संघ
इनसेट
भाषण नहीं, जमीन पर काम करने वाला हो पार्षद
युवाओं की सबसे बड़ी अपेक्षा यही है कि पार्षद केवल मंचों तक सीमित न रहे, बल्कि जमीन पर काम करता हुआ नजर आए। हमारे क्षेत्र में सफाई, नालियों और सड़कों जैसी समस्याएं अक्सर सामने आती हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए। नशे की समस्या आज हर स्तर पर फैल रही है। इस पर केवल जागरूकता अभियान चलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कार्रवाई करनी होगी। कई बार बड़े-बड़े कार्यक्रम होते हैं, लेकिन उनका असर जमीनी स्तर पर नहीं दिखता। इसलिए हमें ऐसा पार्षद चाहिए जो भाषण नहीं, बल्कि काम करके दिखाए। - ऋषभ डोगरा, युवा मतदाता
विज्ञापन

इनसेट
जनता को ऐसा पार्षद चाहिए जो उनकी बात सुने और उसे गंभीरता से ले। अक्सर देखा जाता है कि चुनाव के समय नेता घर-घर जाकर वोट मांगते हैं, लेकिन जीतने के बाद उनका कहीं पता नहीं चलता। हमें ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो हर समय उपलब्ध रहे और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाए। महिलाओं के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई और पानी जैसी सुविधाएं बहुत महत्वपूर्ण होती हैं, इसलिए इन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। जो जनता के बीच रहकर काम करेगा, वही सही मायने में अच्छा पार्षद कहलाएगा। -
किरण मेहता, महिला मतदाता

इंद्र ठाकुर

इंद्र ठाकुर

इंद्र ठाकुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें