फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में कार्य करें स्वयंसेवी : पवन

विज्ञापन
विज्ञापन
- कलोल स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय आवासीय शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने पहाड़ी नाटी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य पवन कुमार धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में समाज सेवा की भावना, आपसी सहयोग, नेतृत्व और अनुशासन जैसे गुणों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में इस प्रकार के गुणों के विकास से ही सशक्त समाज और देश का विकास निहित है। उन्होंने बच्चों से हमेशा समाज सेवा के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों को समर्पित भाव से राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए। एनएसएस प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि इस सात दिवसीय शिविर में 51 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान विभिन्न स्रोत व्यक्तियों ने बैंकिंग, कृषि, स्वास्थ्य सहित कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां स्वयंसेवियों को दी। इस अवसर पर प्रवक्ता कपिल मोहन, संजीव पौडवाल, पूजा कुमारी, पम्मी, रामलाल, नवीन, अविनाश सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें