फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वयंसेवियों ने दिया स्वच्छता, संस्कृति एवं सामाजिक सेवा का संदेश

विज्ञापन
मोरसिंघी स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर में उपस्थित स्वयंसेवी व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
विज्ञापन
मोरसिंघी स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने की सफाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरसिंघी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के छठे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। उसके बाद स्वयंसेवियों ने प्रार्थना एवं हल्का व्यायाम किया।
विज्ञापन

परियोजना कार्य के तहत शिविर परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ गोद लिए गए गांव के मंदिर एवं बाजार में प्लास्टिक कचरा हटाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अलावा स्थानीय अस्पताल परिसर में भी सफाई की गई। इस दौरान स्वयंसेवियों ने गुग्गा मंदिर तक ट्रैकिंग की। मंदिर परिसर में बच्चों ने भजन-कीर्तन एवं नृत्य प्रस्तुत कर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस गतिविधि के माध्यम से स्वयंसेवियों को स्थानीय संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक विरासत को जानने का अवसर मिला। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनील वर्मा और श्वेता शर्मा ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा, स्वच्छता, अनुशासन, श्रमदान एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, सहयोग और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। स्थानीय बाजार के लोगों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें