हरनोड़ा बाबा बालक नाथ युवक मंडल ने बुधवार को वॉलीबाल और कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर व्यवसायी राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रतियोगिता में वॉलीबाल का खिताब युवक मंडल हरनोड़ा की टीम ने जीता। जबकि बरमाणा की टीम उपविजेता बनी। विजेता टीम को 5100 रुपये और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 4100 रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
कबड्डी स्पर्धा का शुभारंभ वार्ड सदस्य मोहिंद्र ठाकुर ने किया। कबड्डी में ध्वाल की टीम विजेता और जमथल की टीम उपविजेता रही। इस स्पर्धा में विजेता टीम को 6100 और उपविजेता को 4100 रुपये बतौर पुरस्कार राशि दी गई।
प्रतियोगिता के समापन पर हरनोड़ा ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान रामी देवी ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
खेलकूद प्रतियोगिता में राजेश ठाकुर ने आयोजकों को 11 हजार रुपये और वार्ड सदस्य मोहिंद्र ठाकुर ने 5100 रुपये दिए। बाबा बालक नाथ युवक मंडल के प्रधान छोटा राम, सचिव बाबू राम, उपप्रधान प्रमोद ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुमित ठाकुर, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, रमेश चंद, रोहित ठाकुर, उदय ठाकुर, वीनित ठाकुर और विक्रम ठाकुर सहित अन्यों ने भाग लिया।