कोटलु ब्राह्मणा पंचायत में आयोजित आपदा प्रबंधन शिविर में ग्रामीणों को प्रमाण पत्र वितरित करते ह
कोटलु ब्राह्मणा पंचायत में आपदा प्रबंधन शिविर का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र झंडूता की ग्राम पंचायत कोटलु ब्राह्मणा में चल रहे तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन शिविर के दूसरे दिन प्रतिभागियों को आपदा के समय आवश्यक बचाव के उपाय और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया, जिसमें ग्रामीणों को भूकंप, आगजनी और भूस्खलन जैसी आपदाओं से निपटने की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी गई। प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और आपदा के समय सामुदायिक सहयोग की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञ प्रशिक्षक लखविंद्र सिंह ने कहा कि आपदा के समय घबराने की बजाय सजग रहना और योजनाबद्ध ढंग से काम करना जीवन रक्षा के लिए सबसे जरूरी है। शिविर में चार पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता दिखाई। इस शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और आइडेंटिटी कार्ड भी दिए गए। इस अवसर पर कुलदीप चंद, कुलविंद्र सिंह, पंचायत प्रधान कोटलु ब्राह्मणा पुष्पा कुमारी, वंदना, सुरेश कुमार, द्रोपती देवी, रेखा देवी, सुदर्शन, राजू सहित अन्य पंचायतों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।