फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शहीद शंकर मार्ग की मरम्मत का ग्रामीणों ने उठाया बीड़ा

विज्ञापन
ग्राम पंचायत समोह में शहीद शंकर मार्ग की मरम्मत में जुटे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
लंबे समय से खराब सड़क की मरम्मत के लिए हर परिवार ने दिए पांच-पांच हजार रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत समोह में शहीद शंकर मार्ग की लंबे समय से खराब स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने अब खुद ही सड़क की मरम्मत का बीड़ा उठाया है। सैकड़ों परिवारों की आवाजाही वाले इस मार्ग की हालत बरसात के दौरान और खराब हो गई थी। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से सड़क सुधारने का फैसला लिया।
स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि शहीद शंकर सिंह की स्मृति में बनाया गया यह मार्ग उनके घर तक जाता है। सड़क की खराब हालत के कारण लंबे समय से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष भी मरम्मत का मामला उठाया था।
विज्ञापन

ग्रामीण जगन्नाथ ने बताया कि करीब आठ-दस वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत करवाई थी। इसके बाद सड़क की स्थिति लगातार खराब होती गई। पिछले वर्ष भी उपमंडलीय अधिकारी झंडूता और उपायुक्त बिलासपुर को पत्र के माध्यम से समस्या से अवगत करवाया गया था। मरम्मत में देरी को देखते हुए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काम शुरू करवाने का निर्णय लिया। इसके लिए प्रत्येक परिवार से पांच हजार रुपये की राशि एकत्रित की गई है।
विज्ञापन

स्थानीय महिला ने बताया कि सड़क खराब होने से बच्चों को स्कूल भेजने के साथ रोजमर्रा की आवाजाही में भी परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि मरम्मत पूरी होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें