फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कारसेवा से शुरु किया कच्चा बांध बनाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरिया/बिलासपुर। नहर विभाग द्वारा डैम का कार्य शुरू करने से पहले ही ग्रामीणों ने खमरिया नदी पर कारसेवा के जरिए कच्चा बांध बनाने का काम रविवार से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

खजुरिया थाने के समीप ग्राम खमरिया की बैगुल नदी पर नहर विभाग द्वारा डैम बनाया जाना प्रस्तावित है। नहर विभाग द्वारा डैम बनाने का कार्य किया जाएगा। इससे पहले नदी पर कच्चा बांध बनाने के कार्य में पूर्व विधायक जयदीप सिंह बराड़ के साथ रामपुर और बरेली जिले के तमाम किसान भी जुटे हैं। रविवार की सुबह करीब दस बजे पूर्व विधायक के साथ दोनों जिलों के तमाम गांव के लोग पहुंच गए और लोगों ने कारसेवा करके बांध बनाने का कार्य शुरू कर दिया। लोग शाम तक जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रालियों व अपने सिरों से मिट्टी को ढोते नजर आए। इस मौके पर ज्ञानी जैल सिंह, बलवीर सिंह गंगवार, निसात अख्तर खां, जाहिद अली खां, अथर खां, राकेश गंगवार, रमाचंद्र गंगवार, कृष्णपाल सिंह, वेदप्रकाश कश्यप, सोमपाल सिंह, रघुवीर सिंह, बाबूराम मौर्य, हरप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें