फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरड़ को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ युवक मंडल का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत सुहाणी के डॉक्टर आंबेडकर युवक मंडल बरड़ को जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवक मंडल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पांच सदस्यीय कमेटी ने युवक मंडल को उत्कृष्ट गतिविधियों के आधार पर इस पुरस्कार के लिए चयनित किया है। युवक मंडल को 25 हजार रुपये की राशि, प्रशंसा पत्र और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर जिला युवा अधिकारी प्रियंका राणा ने बताया कि एडीसी तोरुल की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय कमेटी में एनएसएस से राजेद्र, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी प्रदीप कालिया, रेडक्रॉस से अमित शामिल रहे। प्रियंका राणा ने बताया कि युवक मंडल को वर्ष 2019-20 में आयोजित की गई गतिविधियों के आधार पर चयन समिति ने पुरस्कार के लिए चयनित किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, व्यावसायिक प्रशिक्षण, साक्षरता, महिला सशक्तीकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता कार्यक्रम, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहभागिता और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवस सप्ताह के तहत किए गए कार्यों के मद्देनजर श्रेष्ठ युवक मंडल का चयन किया गया। इसके लिए 25 हजार की राशि, प्रशंसा पत्र और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें