फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तेंदुए के आतंक से सहमे धार-टटोह के ग्रामीण

विज्ञापन
बिलासपुर वन विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपते धार टटोह में पंचायत प्रधान। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
पंचायत प्रधान ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत धार-टटोह में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते दिनों तेंदुए ने पूर्व वार्ड सदस्य सुनील ठाकुर के दो बकरे और एक बकरी को अपना शिकार बनाया। घटना के बाद लोगों में भय और असुरक्षा की भावना गहरा गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम पंचायत ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने, नियमित गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत प्रधान अभिषेक ठाकुर ने इस संबंध में वन मंडल अधिकारी बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 15 जुलाई को तेंदुए ने पूर्व वार्ड सदस्य सुनील ठाकुर के दो बकरे और एक बकरी को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद से पंचायत क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अपने पशुधन को जंगलों और खेतों के आसपास चराने से डर रहे हैं, वहीं शाम ढलने के बाद लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। लोगों को आशंका है कि यदि तेंदुए को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह आबादी वाले क्षेत्रों का रुख कर सकता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन अधिकांश परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन है। तेंदुए के लगातार हमलों से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं आबादी के समीप जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही मानव जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बनती जा रही है। ऐसे में वन विभाग को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने चाहिए। पंचायत ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ-साथ वन कर्मियों की नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और ग्रामीणों व उनके पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी और अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा पंचायत ने तेंदुए के हमले में पशुधन खोने वाले पूर्व वार्ड सदस्य सुनील ठाकुर को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें