फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टकरेड़ा में शराब ठेके के विरोध में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
शराब के ठेके के विरोध में एसडीएम घुमारवीं को ज्ञापन देते ग्राम पंचायत घुमारवीं के ग्रामीण। संवा
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, स्कूल व अन्य संस्थानों के पास ठेका खोलने पर जताया रोष
विज्ञापन

अनुमति पत्र में टिकरी का उल्लेख, टकरेड़ा में ठेका खोलने पर उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत घुमारवीं के टकरेड़ा गांव में शराब का ठेका खोले जाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। टकरेड़ा और तरोतड़ा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रधान किशोरी लाल के नेतृत्व में एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल को ज्ञापन सौंपकर ठेका बंद करवाने की मांग की। इस दौरान महिलाओं और ग्रामीणों ने ठेकेदार व संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने अधिकारियों को ठेका खोलने के लिए जारी अनुमति पत्र की प्रति दिखाते हुए दावा किया कि इसमें नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर आठ टिकरी में ठेका खोलने की अनुमति दी गई है। इसके बावजूद ठेका पंचायत क्षेत्र के टकरेड़ा गांव में खोले जाने पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार पहले शराब का ठेका सुनसान स्थान पर संचालित हो रहा था, इसलिए उन्होंने विरोध नहीं किया। अब इसे गांव के बीच में स्थानांतरित किए जाने से लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेके के करीब 100 मीटर के दायरे में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, सहकारी डिपो, पशु चिकित्सालय, डिस्पेंसरी और पानी की बावड़ी स्थित है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेका रातों-रात खोलने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर ठेकेदार के कुछ लोगों ने उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि ठेका दोबारा खोलने की कोशिश की गई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। ग्राम पंचायत प्रधान किशोरी लाल ने कहा कि जिस स्थान पर ठेका खोला जा रहा है, वहां इसकी अनुमति नहीं है। अनुमति पत्र में नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ टिकरी का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती ठेका खोलने का प्रयास हुआ तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
मामले को लेकर संबंधित आबकारी अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। ठेके के स्थान और अनुमति पत्र समेत पूरे मामले की जांच होगी। यदि ठेका निर्धारित अनुमति और दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अभिषेक बरवाल,एसडीएम,घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें