फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दस दिन से पेयजल आपूर्ति बंद, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई बहाली की गुहार

विज्ञापन
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते साई-नोड़वां और गाउटा गांव के ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण की डंपिंग साइट पर पाइप लाइन टूटने से आई दिक्कत
विज्ञापन

नोड़वां और गाउटा गांव में गहराया पेयजल संकट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत सिकरोहा के साई-नोड़वां और गाउटा गांवों में पिछले 10 दिन से पेयजल आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को करीब 40 ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपकर पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल करवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण से निकलने वाले मलबे के लिए साई-नोड़वां में डंपिंग साइट बनाई गई है। यहां मशीनों से काम किए जाने के दौरान पेयजल पाइप टूट गई, जिसके बाद से गांव में पानी की आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को नहाने और खाना बनाने तक के लिए पानी का इंतजाम मुश्किल से करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मामले में हस्तक्षेप कर जलशक्ति विभाग की टूटी पाइप लाइन को जल्द दुरुस्त करवाने और पेयजल आपूर्ति बहाल करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पंचायत उप प्रधान रूप लाल वर्मा, जिला परिषद सदस्य सुरभि ठाकुर, पूर्व उपप्रधान हंसराज, अधिवक्ता रजनीश शर्मा, गणपत राम, रूपलाल, रत्नलाल, प्यारे लाल, बबलू राम, नोड़वां महिला मंडल प्रधान सुमित्रा देवी, वार्ड सदस्य नीना शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य रोशन लाल, बाबू राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें