फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैहल में ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरसा मुंडा जयंती पर बीडीओ ने किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के तहत बैहल पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र में जनजातीय आबादी होने के चलते इसमें बैहल और कोलांवाला पंचायत के लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विकास खंड अधिकारी स्वारघाट विनय शर्मा ने केंद्र और हिमाचल सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय शर्मा ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 13 नवंबर को ग्राम पंचायत रोड जमन में कार्यक्रम होगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलांवाला टोबा में प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 15 नवंबर को ग्राम पंचायत कोलांवाला टोबा के गांव नीला में मुख्य कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें