फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाई दूज की रौनक से गुलजार हुए बाजार, मिठाई-उपहारों की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठाई, फल, पूजा सामग्री और उपहारों की दुकानों पर दिनभर लगी रही ग्राहकों की आवाजाही
विज्ञापन

रोली, चावल, नारियल और सजावटी पूजा थालियों की बढ़ी मांग
मिठाई विक्रेताओं ने तैयार करवाए बर्फी, लड्डू, गुलाब जामुन और रसगुल्ले
भाइयों के स्वागत के लिए बहनें खरीद रहीं पसंद के उपहार और मिठाइयां
पर्व के चलते कारोबार में तेजी की उम्मीद, बुधवार को भी जारी रहेगी खरीदारी की रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। त्योहार से एक दिन पहले मंगलवार को बिलासपुर शहर और आसपास के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। पर्व को लेकर लोगों ने मिठाइयों, फलों, पूजा सामग्री और उपहारों की खरीदारी की। विशेषकर मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई। दुकानदारों को भी त्योहार के चलते कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
भाई दूज पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना करती हैं। इस परंपरा को निभाने के लिए बहनें पूजा की थाली सजाने की तैयारी में जुटी हैं। बाजार में रोली, चावल, नारियल, मिठाई और पूजा की अन्य सामग्री की मांग बढ़ी है। भाइयों के स्वागत के लिए मिठाइयां और फलों की खरीदारी भी की।
विज्ञापन

शहर के मिठाई विक्रेताओं ने पर्व को देखते हुए विभिन्न तरह की मिठाइयां तैयार करवाई हैं। दुकानों पर बर्फी, लड्डू, गुलाब जामुन, रसगुल्ले और अन्य पारंपरिक मिठाइयां उपलब्ध हैं। कई बहनों ने भाइयों के लिए मिठाई के डिब्बे खरीदे, कुछ ने दुकानों पर आकर्षक पैकिंग वाले गिफ्ट पैक भी लिए।
उपहारों और कपड़ों की दुकानों पर भी खरीदारी का माहौल बना हुआ है। बहनें भाइयों के लिए उनकी पसंद के अनुसार उपहार खरीद रही हैं। बाजार में सजावटी पूजा थालियां और उपहार पैक भी उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने उम्मीद जताई कि भाई दूज के दिन तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

भाई दूज के अवसर पर विवाहित बहनें भाइयों को घर आमंत्रित करती हैं या उनके घर पहुंचकर तिलक की रस्म निभाती हैं। ऐसे में कई परिवारों में रिश्तेदारों के आने-जाने की तैयारियां भी चल रही हैं। पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें