फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ग्रामीणों ने मीट और मेडिकल वेस्ट गंदगी फेंकने वालों को मौके पर पकड़ा

Mon, 22 Sep 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं के गांव क्यारी में कूड़ा फेंकने आए लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा। संवाद
विज्ञापन
लंबे समय से गांव की सड़क पर फेंका जा रहा था कचरा और गंदगी
विज्ञापन


गांव में बदबू फैलने से लोगों का वहां रहना हो रहा था मुश्किल
नगर परिषद में शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रही थी कोई कार्रवाई
ग्रामीणों ने खुद ही गश्त कर गंदगी फेंकने वालों को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर 6 के समीप स्थित गांव क्यारी के स्थानीय ग्रामीणों ने शहर में मीट की दुकान करने वाले कुछ दुकानदारों और अन्य लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया, जो गांव के पास गंदगी फेंकने आए थे। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लंबे समय से क्षेत्र में दुकानों का कचरा और मीट की गंदगी सड़क किनारे फेंकी जा रही थी, जिससे पूरे गांव में बदबू फैल रही थी और लोगों का रहना मुश्किल हो गया था।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार उन्होंने नगर परिषद में शिकायत भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर उन्होंने खुद गश्त करना शुरू किया। रविवार रात जब उन्होंने कुछ गाड़ियों को गंदगी फेंकते देखा तो तुरंत कार्रवाई की और लोगों को पकड़ लिया। इस दौरान एक दुकानदार के पास से बड़े लिफाफों में मीट की गंदगी बरामद हुई। थोड़ी देर बाद एक अन्य व्यक्ति भी पकड़ा गया, जो मेडिकल वेस्ट फेंकने आया था। पकड़े गए लोगों ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि भविष्य में गांव में गंदगी नहीं फैलाएंगे। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया और उनके पास मौजूद गंदगी भी उन्हें सौंप दी गई। ग्रामीणों ने नगर परिषद से दोबारा आग्रह किया है कि गांव में बढ़ती गंदगी पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि स्थानीय लोग सामान्य जीवन जी सकें। लोगों ने कहा कि इस गंदगी के कारण बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है, वहीं बुजुर्ग और महिलाएं घर के बाहर समय बिताने में असुविधा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर परिषद से यह भी कहा कि न सिर्फ दुकानों के कचरे की निगरानी की जाए, बल्कि गंदगी फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जाए। नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल ने बताया कि जो भी दुकानदार गंदगी फैलाते हुए पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ नगर परिषद नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से लोगों से क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए सहयोग मांगा जा रहा है, लेकिन कुछ लोग अभी भी जानबूझकर गंदगी फैलाने में लगे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें