फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का धीमी गति से निर्माण होने से परेशान हैं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर/खजुरिया। बंगाली कालोनी मोड़ से अहरो मार्ग का निर्माण धीमी गति से हो रहा है, जिसके कारण लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि लाकडाउन के बाद सड़क का निर्माण बेहद धीमी गति से हो रहा है, जिसके कारण सड़क से उड़ने वाली धूल से उन्हें बेहद परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख के प्रयासों से शासन ने नैनीताल हाईवे स्थित बंगाली कालोनी मोड़ से अहरो गांव तक की रोड मंजूर की थी। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राज्यमंत्री के साथ ही रोड का शिलान्यास किया था। इसके बाद निर्माण एजेंसी ने कार्य को तेजी के साथ शुरु कर दिया था। गोधी गांव तक बनाए गए रोड को लेकर लोगों ठेकेदार पर घटिया सामग्री लगाने के तमाम गंभीर आरोप लगाए थे और लोगों ने सड़क के निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद कार्य फिर से चालू हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने ग्राम धावनी बुर्जुग तक तो सड़क का निर्माण कर दिया था। इस दौरान लाकडाउन लगने की बजह से काम बंद हो गया था। लोगों की मांग पर राज्यमंत्री ने मई में ही सड़क का निर्माण पूरा करने के आदेश संबंधित विभाग को दिए थे। इसके बाद ठेकेदार ने धावनी से अहरो गांव तक नौ किलामीटर अधूरी सड़क को बनाने का कार्य शुरु कर दिया है। ग्राम धावनी बुजुर्ग निवासी अंसार अहमद, डालचंद, ग्राम पनवड़िया के भगवत सरन गंगवार, सूरजपाल, खजुरिया खुर्द निवासी पप्पू दिबाकर, शिशुपाल गंगवार, मुस्तकीम, ग्राम अहरो निवासी नजीब खां, सुनील मौर्य आदि का कहना है कि सड़क निर्माण तो शुरु हो गया है, मगर ठेकेदार द्वारा बेहद धीमीगति से कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण यह नहीं लगता कि बरसात से पहले सड़क का निर्माण पूरा हो सके। उनका कहना है कि निर्माणाधीन सड़क की उड़ती धूल से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। एसडीएम डा राजेश कुमार का कहना है कि संबंधित विभाग को पत्र लिखकर तेजी से कार्य करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें