फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से 12 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तलाई पुलिस थाना से एक दल क्षेत्र में गश्त पर निकला था। पुलिस दल जब बड़गांव सुन्हाणी सड़क पर था तो बाबा सिद्ध चानो मंदिर के समीप एक युवक जा रहा था। पुलिस को देखकर युवक डर गया और छिपने की कोशिश करने लगा। उस पर पुलिस को शक हुआ और युवक को रोक कर जब तलाशी ली तो एक लिफाफे में 12 ग्राम चरस बरामद हुई। उधर घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तलाई पुलिस ने एक युवक से 12 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी की पहचान तिलक राज उर्फ तिलकी पुत्र रमेश कुमार निवासी टिहरा बड़गांव के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें