फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर भी कराएं अपडेट : निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
संबंधित विभागों को आधार सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

14 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दी गई है आधार अपडेट की तिथि


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें जिला में आधार कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने लोगों से अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को अपडेट करने का आग्रह किया, ताकि आधार के तहत मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की सूचना व अन्य लाभ मिल सके।
उन्होंने आधार कार्य से संबंधित विभागों को आधार सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए। कहा कि जो लोग 10 वर्ष पहले आधार कार्ड बनवा चुके हैं और एक बार भी इसे अपडेट नहीं करवाया है,उन्हें अपने दस्तावेज आधार में अपडेट करवाने होंगे। आधार दस्तावेज अपडेट करवाने की तारीख यूआईडीएआई ने 14 सितंबर से 14 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दी गई है। कहा कि 5, 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट अवश्य करवाएं। बताया कि यदि आधार धारक द्वारा ऐसी आयु प्राप्त करने के 2 वर्ष के भीतर बायोमेट्रिक को अपडेट नहीं किया जाता है तो आधार निष्क्रिय हो सकता है। अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेशन 5-7 वर्ष, 15-17 वर्ष की आयु तक निशुल्क उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी आधार स्टेक होल्डर विभागों को लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट को शिविर लगाकर मिशन मोड पर करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त यूआईडीएआई के प्रतिनिधि ने सूचित किया कि जिनके आधार कार्ड आज तक नहीं बने हैं, उनको स्टेट पोर्टल द्वारा ही आवेदन किया जा रहा है। बिलासपुर के संदर्भ में स्टेट पोर्टल पर कोई भी आवेदन सत्यापन के लिए एसडीएम के स्तर पर तीन माह से लंबित नहीं है। बैठक में क्षेत्रीय आधार कार्यालय चंडीगढ़ के सहायक प्रबंधक आधार अभिषेक व संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें