फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: यूनिक इलेवन ने रोला क्रिकेट क्लब बलद्वारा को दी मात

Wed, 15 Apr 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भदरोग में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम। संवाद
विज्ञापन
भदरोग में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता, 24 टीमें ले रही भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्रिकेट क्लब भदरोग की ओर से घुमारवीं कॉलेज के मैदान में आयोजित शहीद अंकेश मेमोरियल कप ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन कड़े मुकाबले हुए। इस टूर्नामेंट में बिलासपुर और हमीरपुर की 24 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

इस अवसर व्यापारी गौरव सेठी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा शहीद अंकेश भारद्वाज के पिता बांचा राम और्र प्रकाश चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहला मैच नरोला क्रिकेट क्लब बलद्वारा और यूनिक इलेवन के बीच हुआ, जिसमें नरोला क्रिकेट क्लब बलद्वारा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 73 रन बनाए। यूनिक इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच जीत लिया। दूसरा मैच बाला जी वॉरियर और भगेड़ इलेवन के बीच हुआ जिसमें भगेड़ इलेवन ने 11 ओवर में 53 रन बनाए। बाला जी वॉरियर ने पांच ओवर में मैच जीत लिया। तीसरा मैच बल्ली इलेवन और सेउ इलेवन के बीच हुआ जिसमें बल्ली इलेवन ने 119 रन बनाए और सेउ इलेवन मात्र 104 रन ही बना पाई। चौथा मैच इलेवन हॉर्स और बाला जी वॉरियर के बीच खेला गया जिसमें इलेवन हॉर्स ने 89 रन बनाए। बाला जी वॉरियर ने छह ओवर में ही मैच जीत लिया। पांचवा मैच स्टीलर स्ट्राइकर और बरोटा इलेवन के बीच हुआ जिसमें स्टीलर स्ट्राइकर ने 149 रन बनाए जबकि बरोटा इलेवन मात्र 65 रन ही बना पाई। इस अवसर पर क्रिकेट क्लब भदरोग के सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें