फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दसवीं में डीएवी बरमाणा के नवदीप प्रजापत ने हासिल किए 99.6 प्रतिशत अंक

Wed, 15 Apr 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नवदीप प्रजापत 99.6% डीएवी बरमाणा।
विज्ञापन
बिलासपुर में दसवीं की सीबीएसई परीक्षा में कई स्कूलों का शत-प्रतिशत रहा परिणाम
विज्ञापन

डीएवी बिलासपुर, नवोदय, शिव शक्ति व लौरिएट स्कूल, शिवा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे भी रहे अव्वल
टॉपर्स में कड़ी प्रतिस्पर्धा, बड़ी संख्या में छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में जिला बिलासपुर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कई स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बरमाणा के 80 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण रहे। विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। स्कूल में नवदीप प्रजापत ने 99.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुराग चंदेल और महेश्वरी चंदेल 97 प्रतिशत ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अन्वेशा जोशी ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 26 ने 80 से 90 प्रतिशत, 16 ने 70 से 80 प्रतिशत, 20 ने 60 से 70 प्रतिशत, 6 विद्यार्थियों ने 50 से 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। 88 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी सफल रहे। स्कूल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कार्तिकेय, अंतरिक्ष, आस्था, आर्यन, अनुभव शर्मा, अभ्युदिता, दिव्यांशी ठाकुर, सौम्या, अदव्य, अन्वी ठाकुर, पुरंजय डोगरा, वर्णिका, मोहम्मद यूनुस, खुशी, देवेश्वर, हर्षिका, शानवी शर्मा, प्रियांशी पाल, शानवी सिमर, शिफा और अर्जुन नोगा शामिल हैं। इसके अलावा 29 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 14 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय में 75 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण रहे। आर्यन पंडित ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशीष ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और विनीत ने 92.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। स्कूल में याशिता ठाकुर ने 95 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रुद्रा जमवाल ने 94 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। स्वरित ने , अदिति पटियाल, समीक्षा चौहान, अनन्या कौंडल और उर्वशी ने संयुक्त रूप से 92 प्रतिशत लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
शिवा इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। 82 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी सफल रहे। स्कूल में आराध्या शर्मा ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऋषिका ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और आयुष भाटिया ने 95 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। मल्याज, अमृतांश, सारिका, पारुल, ध्रुविका, कार्तिक चंदेल, अक्षरा, समृद्धि, दिव्यांशी और दिव्यम सहित 25 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा लौरिएट पब्लिक स्कूल भराड़ी का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा। सौरभ कुमार ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आकृति ने 91.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मोक्ष ने 89.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


डीएवी बरमाणा के प्रधानाचार्य किरण कुमार, डीएवी बिलासपुर की प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन, शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं की प्रधानाचार्य शिल्पा गोयल, जेएनवी कोठीपुरा के प्रधानाचार्य राकेश कटोच सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने इस उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

नवदीप प्रजापत 99.6% डीएवी बरमाणा।

नवदीप प्रजापत 99.6% डीएवी बरमाणा।

नवदीप प्रजापत 99.6% डीएवी बरमाणा।

नवदीप प्रजापत 99.6% डीएवी बरमाणा।

नवदीप प्रजापत 99.6% डीएवी बरमाणा।

नवदीप प्रजापत 99.6% डीएवी बरमाणा।

नवदीप प्रजापत 99.6% डीएवी बरमाणा।

नवदीप प्रजापत 99.6% डीएवी बरमाणा।

नवदीप प्रजापत 99.6% डीएवी बरमाणा।

नवदीप प्रजापत 99.6% डीएवी बरमाणा।

नवदीप प्रजापत 99.6% डीएवी बरमाणा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें