फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: यूनियन ने उठाई घुमारवीं में टैक्सी स्टैंड बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 20 वर्ष से कर रहे मांग, नहीं हुआ कोई समाधान
विज्ञापन

टैक्सी पार्किंग को लेकर दुकानदारों से चला रहता है टकराव


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शिवा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन घुमारवीं ने डीएसपी घुमारवीं और नगर परिषद अध्यक्ष घुमारवीं को ज्ञापन सौंप कर फिर टैक्सी स्टैंड बनाने की मांग उठाई। यूनियन का कहना है कि 20 वर्ष से टैक्सी स्टैंड की मांग उठाई जा रही है, लेकिन पूरी नहीं हुई।
टैक्सी यूनियन के नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि पिछले 20 वर्ष से यूनियन ने कई बार प्रशासन को टैक्सी स्टैंड के लिए ज्ञापन दिया। आज तक उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान में यूनियन के करीब 100 टैक्सी ऑपरेटर रोजी-रोटी कमा रहे हैं। टैक्सी के लिए बाजार में जगह न होने से इन्हें गाड़ियां सड़क के किनारे खड़ी करनी पड़ती हैं। इसको लेकर अक्सर स्थानीय दुकानदारों से टकराव चला रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टैक्सी स्टैंड की मांग को लेकर वह भूख हड़ताल तक कर चुके हैं लेकिन जब-जब टैक्सी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की, तब प्रशासन और सरकार के नुमाइंदे उन्हें मनाने के लिए झूठा दिलासा देकर हड़ताल को खत्म करवा देते थे। लेकिन इस बार टैक्सी यूनियन ने पक्का मन बना लिया है कि वह प्रशासन से टैक्सी स्टैंड लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले में घुमारवीं बड़ा व्यापारिक केंद्र है। यहां करीब 50 पंचायकों के लोगों के आने जाने और खरीदारी करने की बड़ी मार्केट है। लेकिन शहर में पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण अक्सर लोग सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। ऊपर से टैक्सी स्टैंड न होने के कारण टैक्सी चालक भी अपनी टैक्सियों को सड़क किनारे खड़ी करने को लेकर मजबूर हैं। इससे पूरा दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें