फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता के टैक्सी ऑपरेटरों की यूनियन हुई पंजीकृत

Fri, 14 Feb 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन के पदाधिकारियों ने विधायक से मिलकर जताया आभार
विज्ञापन

टैक्सी ऑपरेटर और चालक समाज के महत्वपूर्ण अंग : कटवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवा रहे झंडूता के टैक्सी ऑपरेटरों का अपनी यूनियन के पंजीकरण को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। विधायक जीतराम कटवाल के प्रयास से जय ठाकुरद्वारा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन झंडूता का पंजीकरण हो गया है।
शुक्रवार को यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार की अगुवाई में टैक्सी ऑपरेटरों ने रोपड़ी में विधायक से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित करते हुए यूनियन के पंजीकरण में सहयोग के लिए विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन

जीतराम कटवाल ने कहा कि टैक्सी ऑपरेटर और चालक समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। चाहे प्रचंड गर्मी हो या कड़ाके की ठंड और मूसलाधार बारिश टैक्सी ऑपरेटर हर तरह की परिस्थितियों में सेवाएं उपलब्ध करवाते हैं। दिन-रात मेहनत करने वाला यह वर्ग कई तरह की चुनौतियों का सामना करके यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य पर पहुंचाता है। यूनियन जहां उन्हें एकजुट बनाती है, वहीं उनके हितों की रक्षा करने में भी अहम भूमिका निभाती है। यूनियन के माध्यम से वे अन्याय के खिलाफ भी कारगर ढंग से आवाज बुलंद कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने में ट्रांसपोर्टेशन की भूमिका भी अहम रहने वाली है। जाहिर है कि समाज के अन्य वर्गों के साथ ही टैक्सी ऑपरेटर और चालक भी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। लगभग 75 गाड़ियों वाली इस यूनियन के माध्यम से करीब 150 परिवार जुड़े हुए हैं। उन्होंने यूनियन के सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान में वह कोई कसर नहीं छोड़ेगे। इस मौके पर अंकुश, संजीव, अंकुर, फिरोज खान, अमन, सुरेश और आसिफ खान समेत यूनियन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। जीतराम कटवाल ने अपने आवास पर ही सलवाड़ पंचायत प्रधान कांशीराम, गेहड़वीं के प्रधान प्यारूराम आरै बैहनाजट्टां के प्रधान मनमोहन सिंह के साथ आए लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें