फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बेरोजगार शास्त्री संघ ने पुराने नियमों से भर्ती प्रक्रिया की रखी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- नए नियमों से हो रही भर्ती पर रोक लगाने के लिए जताया सीएम का आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बेरोजगार शास्त्री संघ ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि शास्त्री पदों की भर्ती पुराने नियमों के तहत ही की जाए। मुख्यमंत्री की ओर से शास्त्री भर्ती में रोक लगाने पर उनका आभार जताया है। संघ ने मांग की है कि शास्त्री पदों की भर्ती पुराने नियमों से शुरू की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में संघ के महामंत्री मदन शांडिल्य ने कहा कि शास्त्री पदों के लिए भर्ती पुराने नियमों से चल रही थी। 11 अक्तूबर को सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई, जिसमें नियम बदल दिए गए। इसके तहत जिन लोगों ने बीए और एमए में वैकल्पिक रूप में संस्कृत पढ़ी है वह भी इसमें शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका किसी से द्वेष नहीं है, लेकिन यदि नए नियम से भर्ती की गई तो बैच के अनुसार इंतजार कर रहे हजारों शास्त्रियों पर रोजगार का संकट आ जाएगा। क्योंकि शास्त्री के पास एक ही रोजगार है। उन्होंने कहा कि वह इसके बारे में मुख्यमंत्री से भी मिले। मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनी। अब उन्होंने भर्ती पर रोक लगा दी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से आग्रह किया कि शास्त्री की भर्ती की जा रही है वह पुराने नियमों के तहत ही हो जो कि उचित और सर्वमान्य है। इससे हमारे संस्कृत महाविद्यालय का संरक्षण भी होगा और और शास्त्रों और वेद पुराणों की भी मर्यादा बनी रहेगी। बताया कि उन्होंने इसके लिए उच्च न्यायालय में भी अपील दायर की है, जैसे ही सरकार उनके पक्ष में निर्णय देती है वैसे ही अपील को वापस ले लिया जाएगा। इस मौके पर संघ के जिला प्रभारी छोटा राम, कोषाध्यक्ष पवन, अरुण, मोनिका शर्मा और नर्मदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें