फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लुहणू मैदान में चुनी गई अंडर-23 संभावित जिला क्रिकेट टीम

Sun, 10 May 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
लुहणू क्रिकेट मैदान में ट्रायल देने पहुंचे खिलाड़ियों को जानकारी देते विशाल जगोता। स्रोत क्रिके
विज्ञापन
-18 मई को किन्नौर के खिलाफ खेलेगी पहला मुकाबला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-23 पुरुष वर्ग क्रिकेट टीम के ट्रायल रविवार को लुहणू क्रिकेट मैदान में आयोजित हुए। जिला टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि चयन प्रक्रिया में एक सितंबर 2003 के बाद जन्मे खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनकर्ताओं ने प्रदर्शन के आधार पर संभावित टीम का चयन किया। इसमें ऋषभ ठाकुर, पियूष शर्मा, आदित्य शर्मा, अपराजित शर्मा, अनर्व भारद्वाज, तुषार शर्मा, सुमेर ठाकुर, अर्पित शर्मा, पारस परिहार, सक्षम दत्ता, कुंदन कश्यप, तनवीर सिंह, सुजल शर्मा, मन्नत भारद्वाज, शिवांश चंदेल, अखिलेश गौतम, करण ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, संकेत शर्मा, अंश गौतम, अभय चंदेल, ऋषित और आदित्य भड़ोल को स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के अध्यक्ष महेंद्र चंदेल और संयोजक उमेश गौतम रहे। वहीं चयनकर्ताओं में जितेंद्र ठाकुर, विनेंद्र डोगरा, विशाल रतनवान, प्रिंस गौतम और यशपाल राणा ने अहम भूमिका निभाई। विशाल जगोता ने बताया कि सोमवार से लुहणू क्रिकेट मैदान में टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। बिलासपुर टीम अपना पहला मैच 18 मई को अमतर नादौन में किन्नौर के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें