फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टकरेड़ा में कल होगा दंगल, देशभर के पहलवान दिखाएंगे दमखम

Sun, 10 May 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों के साथ निकलेगी शोभायात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं के गांव टकरेड़ा में 12 मई को पारंपरिक विशाल कुश्ती दंगल होगा। दंगल कमेटी टकरेड़ा की ओर से दंगल की गांव में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान कमलेश कुमार ने बताया कि शुरुआत 11 मई की शाम को धार्मिक परंपराओं के अनुसार टकरेड़ा-भराड़ी स्थित माता नैना देवी मंदिर में सवाल भरने की रस्म के साथ होगी। इस अवसर पर गांव के लोग, श्रद्धालु और कमेटी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सफल आयोजन की कामना की जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 मई की सुबह गांव में पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा माता नैना देवी मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अखाड़े तक पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह रहेगा और जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दंगल में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों से कई प्रसिद्ध एवं अनुभवी पहलवान भाग लेने पहुंच रहे हैं। बड़े पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं, स्थानीय युवा पहलवानों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि टकरेड़ा दंगल केवल खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत का प्रतीक है। कई साल से यह आयोजन लोगों को आपसी भाईचारे, मेल-मिलाप और भारतीय पारंपरिक खेलों से जोड़ने का कार्य करता आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजनों का विशेष महत्व है। दंगल कमेटी द्वारा पहलवानों और दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अखाड़े के आसपास बैठने, पेयजल, सुरक्षा और वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कमेटी प्रधान ने क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों और आसपास के गांवों के लोगों से भारी संख्या में पहुंचकर दंगल का आनंद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और सहभागिता से ही इस प्रकार के पारंपरिक आयोजन सफल बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें