- प्रदेश के पहलवान ले सकते हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। प्रदेश के बड़े दंगलों में शुमार हो चुके घुमारवीं के चैहड़ अखाड़े में 8 मई को प्रदेश के 19 वर्ष से कम आयु के युवा पहलवानों की विशेष कुश्तियां आयोजित कराई जाएंगी। पहलवानों को आयु प्रमाणपत्र देखकर अखाड़े में उतारा जाएगा। इस वर्ग के विजेता पहलवान को चैहड़ केसरी खिताब से नवाजा जाएगा।
कमेटी प्रधान जोगिंदर जोगी ने बताया कि प्रदेश के अंडर-19 पहलवानों के लिए विशेष तौर पर इंतजाम किए जाएंगे। पहलवानी के क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह प्रतियोगिता विशेष रूप से कराई जा रही है। अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं की अपने साथ आयु प्रमाणपत्र लाना होगा। आयु प्रमाणपत्र की जांच के बाद पहलवानों का भार तोला जाएगा। पूरी प्रक्रिया होने के बाद कुश्ती के जोड़े बनाए जाएंगे। इस कुश्ती प्रतियोगिता में विजयी होने वाले पहलवान को प्रमाणपत्र के साथ उचित नकद राशि और गुर्ज देकर सम्मानित किया जाएगा।