फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वारघाट में बाइक सवार दो युवक 58.2 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंची मोड़ पर एसटीएफ ने नाकाबंदी कर दबोचे आरोपी, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखा था नशा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में चिट्टा तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसटीएफ मंडी थाना की टीम ने स्वारघाट के कैंची मोड़ में नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो लोगों को 58.2 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट थाना में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार एसटीएफ थाना मंडी की टीम ने 11 सितंबर की मध्यरात्रि को कैंची मोड़ स्वारघाट में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान टीम ने एक बाइक को जांच के लिए रोका। बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर बाइक की सीट के नीचे से 58.2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान बलबीर सिंह (40) निवासी गांव करोट, डाकघर डोभा और शक्ति कुमार (36) निवासी गांव टुंडवीं, डाकघर तंथा, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। बरामद नशे को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




जिले में दो स्तर पर कार्रवाई से तस्करों पर बढ़ा दबाव

बिलासपुर में नशे के खिलाफ जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं अब एसटीएफ की टीमें भी जिले में नाकाबंदी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर तस्करी के मामलों में कार्रवाई कर रही हैं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से चिट्टा तस्करी में संलिप्त लोगों पर पुलिस का दबाव बढ़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नशे की तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


कोट

नशे के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। कैंची मोड़ में नाकाबंदी के दौरान टीम ने बाइक सवार दो आरोपियों से 58.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में स्वारघाट थाना में केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

-शिव चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स,कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें