सदर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान मंडी के दो युवकों को 18.52 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने फोरलेन पर मंडी भराड़ी के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी एक बाइक को जांच के लिए रोका गया। बाइक पर दो युवक सवार थे। पुलिस को देख कर दोनों घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर बाइक की सीट के नीचे से 18.52 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान नितेश कुमार (27) निवासी गांव जरलू डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह और कन्हैया (28) निवासी गांव व डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह मंडी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।