फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 736.7 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई
विज्ञापन

अदालत ने दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने 736.7 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम के समय पुलिस की टीम ने सन्नौर बस स्टॉप पर नाकाबंदी की थी। पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक कार को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया। कार में दो युवक सवार थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की और युवक घबरा गए। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली और 736.7 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों की पहचान साहिल (24) निवासी टोहाना जिला फतेहाबाद हरियाणा और लवप्रीत सिंह (28) निवासी बनूर मोहाली, एसएएस नगर पंजाब के रूप में हुई है। उनके पास 736.7 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति भरवाल की अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें