घुमारवीं में आयोजित भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में कार्यकताओं को संबोधित करते मुख्यवक्ता। संवा
-घुमारवीं में आयोजित हुई मंडल स्तरीय कार्यसमिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को घुमारवीं में हुई। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, सेवा कार्यों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक चलेगा। इसके तहत 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। सिद्धार्थन ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, हेल्थ कैम्प, मैराथन और प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज सेवा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े में बढ़-चढ़कर भाग लेने, संगठन को जन-जन तक पहुंचाने और प्रदेश में विकास व पारदर्शिता लाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुमित शर्मा , संसदीय विस्तारक अमित शर्मा , जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल, मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर , जिला महामंत्री नवीन शर्मा और पंकज चंदेल सहित अन्य मौजूद रहे।