फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से 3 किलो 202 ग्राम चरस बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Two persons arrested with 3 kg weed near Barmana
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने यातायात जांच के दौरान एक पिकअप गाड़ी से तीन किलो 202 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने शनिवार को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर यातायात जांच के लिए बरमाणा के पास नाकाबंदी की हुई थी।
इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही पिक अप गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया गया। तलाशी के दौरान पिकअप की सीट पर रखे एक बॉक्स के अंदर कैरी बैग में चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर वह 3 किलो 202 ग्राम पाया गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान चालक विक्की (38) व राहुल कुमार (22) निवासी जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें