फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चार किलोग्राम चरस के साथ कुल्लू के दो व्यक्ति गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नम्होल में पकड़ी गई चरस। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
नम्होल पुलिस चौकी की कार्रवाई, मामला हुआ दर्ज
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ी गई कार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में नम्होल पुलिस चौकी को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल्लू जिले के दो लोगों को चार किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नम्होल पुलिस चौकी की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक कार में नशे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नम्होल क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में दो व्यक्ति मौजूद थे, पुलिस को देखते ही दोनों घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से चार किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान धनी राम (52) निवासी गांव जलैहर डाकघर सराहन तहसील निरमंड और मदन लाल (32) निवासी गांव रूबा डाकघर व तहसील आनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बरमाणा में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें