घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में शैक्षणिक सत्र से दो नए वोकेशनल कोर्स शुरू किए गए हैं। महाविद्यालय में हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और रिटेल मैनेजमेंट में विद्यार्थी इन कोर्स का लाभ ले पाएंगे। जो भी विद्यार्थी इन कोर्सों में दाखिला लेना चाहता है, वह 26 जुलाई से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकता।
प्राचार्य रामकृष्ण ने बताया कि हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और रिटेल मैनेजमेंट में 40-40 सीटें हैं। इनके लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीवॉक के तृतीय वर्ष के छात्रों को हर महीने एक हजार रुपये कौशल विकास भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा। वहीं, जिन विद्यार्थियों ने जमा दो में ये वोकेशनल कोर्स पढ़े हैं उन्हें मेरिट के आधार पर प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। प्राचार्य रामकृष्ण ने महाविद्यालय में इन कोर्सों को स्वीकृत करने में रुचि दिखाने के लिए खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग का धन्यवाद किया है।
वहीं, उन्होंने कहा कि कोर्स में आवेदन के बारे में अधिक जानकारी कोर्स के समन्वयक प्रोफेसर प्रवीण रनौत से संपर्क कर सकते हैं। इस से पहले यह कोर्स सिर्फ बिलासपुर कॉलेज में ही करवाए जा रहे हैं। वहीं, घुमारवीं कॉलेज में भी वोकेशनल कोर्स शुरू होने पर विद्यार्थियों को काफी सुविध मिलेगी।