भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे-103 पर दधोल चौक पर सोमवार शाम दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कार चालक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहां से महिला को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार एक कार घुमारवीं से डंगार की तरफ जा रही थी। दधोल चौक पर एक अन्य कार से टक्कर हो गई। कार सवार बलोटा गांव की 45 वर्षीय अंजना और 55 वर्षीय ज्ञान चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। एक कार चालक का मेडिकल करवाया जा रहा है।