फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो पक्षों से चली कुल्हाड़ी और लाठी डंडे, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। कोट कहलूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोलां गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में चली कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से छह लोग घायल हो गए। दानों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवा कर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में डोलां गांव की एक महिला ने बताया है कि उनका काफी लंबे समय से गांव के ही एक परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चला हुआ है। शनिवार को उस परिवार की एक महिला आई और झगड़ा करने लगी। महिला के दोनों बेटे भी कुल्हाड़ी लेकर वहां आ गए।
विज्ञापन

एक बेटे ने उसके पति और दूसरे ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस बीच उस महिला ने भी कुल्हाड़ी उठाई और बीच बचाव कर रहे उसके बेटे पर वार कर दिए। इतने में गांव के लोग वहां पहुंचे और बीच बचाव करके उन्हें बचाया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए आनंदपुर साहिब अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष की ओर से भी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने भी कुल्हाड़ी और डंडे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे और उसके दो बेटों को भी चोटें आई हैं। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें