फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: पुराने विवाद को लेकर बार में दो गुटों में मारपीट, जमकर चली कुर्सियां और बोतलें

Sat, 13 Jul 2024 05:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

बिलासपुर के 36 माल स्थित बार में देर रात पुराने विवाद को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। युवकों ने एक दुसरे पर बीयर की बोतल, कुर्सी से हमला कर दिया। बार मे मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन
बार में दो गुटों में जमकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के 36 माल स्थित बार में देर रात पुराने विवाद को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। युवकों ने एक दुसरे पर बीयर की बोतल, कुर्सी से हमला कर दिया। बार मे मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं हमले में घायल युवक ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने अन्य युवकों खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल सरकंडा के चांटीडीह रामायण चौक के पास रहने वाले आदित्य तिवारी प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बुधवार की रात वे अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए मयंक यादव, असीम केसकर के साथ 36 माल स्थित बार गए थे। रात करीब एक बजे दूसरे ग्रुप के युवकों से पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने बीयर की बोतल से प्रापर्टी डीलर पर हमला किया। 

इससे प्रापर्टी डीलर लहूलुहान हो गए। उनके साथियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद लहूलुहान प्रापर्टी डीलर ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें