श्री नयना देवी जी के समीपवर्ती गांव नमेला के पास क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नयना देवी के समीपवर्ती गांव नमेला के पास दो कारों में टक्कर हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। गाड़ियों को नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को श्रद्धालु लुधियाना से श्री नयना देवी जी मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। दर्शन के बाद जब वे वापस जा रहे थे तो गांव नमेला के पास गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। दोनों वाहन चालकों में आपसी समझौता हो गया है।