फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उत्कृष्ट कार्य करने पर दो आशा वर्कर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
-जच्चा-बच्चा को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई है जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। सदर ब्लॉक मार्कंडेय की दो आशा वर्करों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह बावा ने सम्मानित किया। आशा वर्कर सरोज कुमारी जो हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर चांदपुर-1 में कार्यरत हैं ने पहला इनाम तीन हजार प्राप्त किया। दूसरा इनाम दो हजार रुपये आशा वर्कर अंजू कुमारी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंजू देवी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर भोली में कार्यरत हैं। यह इनाम इनके द्वारा किए गए एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी कार्य या उत्कृष्ट कार्य जो कि जच्चा-बच्चा की जान को बचाने से संबंधित थे। इन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों को अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ माता और बच्चों को अस्पताल तक ले जाने में, दाखिल करवाने के लिए अपना अमूल्य सहयोग दिया है। माता और शिशु की जान को बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। खंड चिकित्सा अधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि सभी लोग स्वास्थ्य सेवाओं को देने के साथ उन लोगों को उचित स्थान पर उचित समय पर पहुंचाकर अपना मानवीय धर्म निभाएं, ताकि लोग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को गरिमामयी दृष्टि से देखें। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह बावा ने इन दो आशा वर्कर के संबंधित चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागी सुगल डॉ. गुरप्रीत तथा डॉ. अरुण एसएमओ (सीएच मारकंड) को, सीएचओ भारती तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता बनिता व स्मृति को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें