फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 16.494 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गरा मोड़ा के पास की कार्रवाई, एक फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने गश्त के दौरान गरा मोड़ा के समीप 16.494 किलोग्राम चूरा पोस्त पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम स्वारघाट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस गरा मोड़ा के समीप खैरियां गांव को जाने वाली सड़क के पास पहुंची तो वहां पर एक कार और एक बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। बाइक से एक व्यक्ति कार में कुछ बैग अंदर डाल रहा था। पुलिस को देख वह वहां से भाग गया। शक होते ही पुलिस ने कार में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ लिया और उन बैग की जांच शुरू की। जांच के दौरान इनमें 16.494 किलोग्राम चूरा पोस्त पाया गया। आरोपियों की पहचान प्यारे लाल निवासी राम शहर जिला सोलन और राजेंद्र निवासी जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। वहीं फरार होने वाले आरोपी का नाम मुन्ना है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें