फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने के बाद पुलिस ने धरे दो आरोपी, 40 हजार का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर पुलिस थाना के अंतर्गत पशु चिकित्सालय कोठीपुरा में दो युवकों ने एक कंप्यूटर और एक पिलर हीटर चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का 4 फरवरी तक रिमांड मिला है। सामान की कीमत 40 हजार आंकी गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना के अंतर्गत पशु चिकित्सा अस्पताल कोठीपुरा में कार्यरत कर्मचारी ने शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि जब वह कार्यालय में पहुंचा तो एक कंप्यूटर और एक पिलर हीटर गायब मिला। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान अशोक कुमार पुत्र जीतराम और अश्वनी कुमार पुत्र किशोरी लाल रट कोठीपुरा के रूप में हुई है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें