फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
two accused of chitta purchage case arrested in bilaspur hp
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने वीरवार को गश्त के दौरान नाले के नौण के पास एक युवक को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी की शिनाख्त पर डियारा सेक्टर में आरोपी सप्लायर के ठिकाने पर दबिश भी दी गई। इस दौरान मौके से फॉयल पेपर और कुछ जले हुए नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना में एनडीपीएस का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना की टीम प्रभारी भूपेंद्र सिंह के साथ बिलासपुर शहर में गश्त पर थी। इसी दौरान नाले का नौण के पास बैठा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 0.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। उसकी पहचान आशीष कुमार निवासी डियारा सेक्टर जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि यह चिट्टा डियारा सेक्टर के ही आरीफ से खरीदा है। इस पर पुलिस ने आरिफ को भी डियारा सेक्टर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरिफ के ठिकाने पर दबिश भी दी। हालांकि, आरोपी आरिफ के ठिकाने से चिट्टा बरामद नहीं हुुआ। पुलिस दोनों आरोपियों से मामले में पूछताछ कर रही है।
आरोपियों के तार कहां से जुड़े हैं, कौन इन्हें चिट्टा सप्लाई करता है और कहां से सप्लाई आती है, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गहन छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें