फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौर हो कि सोमवार की रात को बिलासपुर शहर के लखनपुर वार्ड में स्थित ऑटोमोबाईल की दुकान से स्पेयर पार्ट चोरी किए गए थे।
मंगलवार को दुकान मालिक ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो वारदात को अंजाम देने वाले एक ट्रक चालक का पता चला। पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान हरीश निवासी गांव नोवा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी के सामान को पंजाब में दैहणी मिस्सेवाल नामक जगह पर कबाड़ी का काम करने वाले सुनील कुमार को बेचा है। पुलिस ने दैहणी मिस्सेवाल में सुनील कुमार की कबाड़ की दुकान में दबिश दी और चोरी किया सामान बरामद किया। साथ ही सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चोरी के 25 मामले हुए दर्ज
पुलिस प्रवक्ता डीएसपी राजकुमार ने बताया कि जिले में इस वर्ष चोरी और गृह भेदन के कुल 25 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें 21 मामले सुलझा कर 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कामयाबी विभाग की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, दुकानों और घरों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और लोगों की ओर से सही सूचनाएं उपलब्ध करवाने से मिली है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी व्यापारी, कार्यालय संचालक और धार्मिक स्थल संचालक अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरा लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें