फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4000 ट्रक ऑपरेटरों पर गहराया आर्थिक संकट

Thu, 25 Feb 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेपी उद्योग कारखाना में सीमेंट ढुलाई के लिए अधिकृत ट्रक ऑपरेटरों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। जेपी उद्योग ट्रांसपोर्ट सोसायटी के मुताबिक एक महीने से ट्रांसपोटरों को सीमेंट ढुलाई का भाड़ा नहीं मिला है।
विज्ञापन


इसका सीधा असर बिलासपुर और सोलन जिला से संबंधित लगभग चार हजार ट्रक ऑपरेटरों पर पड़ रहा है। बिलासपुर के ही करीब 1250 ट्रक ऑपरेटर इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

वीरवार को जेपी उद्योग ट्रांसपोर्ट सोसायटी से जुड़े सैकड़ों ऑपरेटरों ने बिलासपुर में रैली निकाली। शांतिपूर्ण तरीके से निकाली रैली के माध्यम से ऑपरेटरों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


जेपी सीमेंट कारखाना में जुड़े ट्रकों का भाड़ा नहीं मिलने से लगभग दस हजार लोग प्रभावित हुए है। ऑपरेटरों का कहना है कि जेपी कंपनी की ओर से ऑपरेटरों को हर सप्ताह भाड़े की अदायगी की जाती है।

लेकिन, पिछले करीब एक महीने से उन्हें किसी भी तरह का भुगतान नहीं हो पाया। जेपी उद्योग परिवहन सोसायटी के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि ऑपरेटरों को भाड़ा नहीं मिलने के कारण ट्रकों का खड़ा करने की नौबत आ गई है। ट्रकों में डीजल डलवाना तक मुश्किल हो गया है।

वहीं फाइनेंस कंपनियों ने उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। भाड़ा नहीं मिलने के कारण ऑपरेटर फाइनेंस कंपनियों को किसी भी तरह का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। गाड़ियों की मेंटेनेंस भी मुश्किल हो गई है। इसी समस्या के समाधान को लेकर ऑपरेटर प्रशासन के पास पहुंचे।

ट्रक को कब्जे में नहीं लेगी फाइनेंस कंपनियां
समस्या को लेकर प्रशासन के दरबार पहुंचे ट्रक ऑपरेटरों की उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम ने फाइनेंस कंपनियों और बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि कोई भी बैंक और फाइनेंस कंपनी जेपी में लगे ट्रकों को नहीं रोकेगा।

इस बैठक में एसडीएम हरीश गज्जू के अलावा जेपी उद्योग ट्रांसपोर्ट सोसायटी के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर, चेयरमैन रोशन लाल, अड्डा प्रभारी धर्मपाल, विभिन्न फाइनेंस कंपनी एवं बैंकों के अधिकारी पंकज ठाकुर, सुरेश ठाकुर, रविंद्र शर्मा, मदन शर्मा आदि मौजूद रहे।

जेपी उद्योग परिवहन सोसायटी के महासचिव दौलत राम ने कहा कि एसडीएम ने बैठक में आश्वासन दिया कि उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर से बात की है। उन्होंने उनसे जल्द भाड़े का भुगतान करने की बात कही है।

जेपी कंपनी के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट (एचआर) वीएम झा ने बताया कि तीन सप्ताह से फाइनेंस की वजह से भुगतान में देरी हुई है। लेकिन, कंपनी ऑपरेटरों का भुगतान कर रही है। गत दिवस भी ऑपरेटरों का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें कंपनी को भी ऑपरेटरों के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें