फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीमेंट की बोरियों से लदा ट्रक खाई में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- हादसे में चालक घायल, लाड़ाघाट में हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना क्षेत्र के लाड़ाघाट में सीमेंट की बोरियों से लदा एक ट्रक खाई गिर गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। हालांकि ट्रक को भारी नुकसान हुआ है, साथ ही ट्रक में भरी अधिकतर बोरियां बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को एक ट्रक बागा से सीमेंट लेकर कुनिहार की ओर जा रहा था। जब ट्रक लाड़ाघाट के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। गनीमत रही कि चालक समय रहते ट्रक से कूद कर निकल गया। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल चालक को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद ट्रक चालक को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया में मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें