फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चालक दुकान पर लेने लगा सामान, स्टार्ट ट्रक ने रौंद दी पांच गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के समय गाड़ियों में नहीं था कोई भी व्यक्ति मौजूद
विज्ञापन

स्वारघाट बस अड्डे पर गाड़ियों को भारी नुकसान, पुलिस कर रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट बस अड्डे पर मंगलवार दोपहर को एक अनियंत्रित ट्रक पांच खड़ी गाड़ियों को रौंदता हुआ पुलिया के पास जाकर रुका। हालांकि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गाड़ियों को भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक नंबर HP52B-2010 का चालक वाहन को स्टार्ट हालत में छोड़कर पास की दुकान से सामान लेने चला गया। ट्रक उतराई की ओर लुढ़कने लगा और यूको बैंक के पास सड़क किनारे खड़ी पांच गाड़ियों को रौंद दी। गाड़ियों के भीतर कोई व्यक्ति मौजूद न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। लोगों का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है और उसने हैंडब्रेक नहीं लगाया था। सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आरंभ कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय दुकानदारों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्वारघाट बाजार में उचित पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण ग्राहकों को गाड़ियां सड़क किनारे ही खड़ी करनी पड़ती हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके। डीएसपी विक्रांत बोंसरा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें