ट्रक परियोजना-बरमाणा द्वारा बरमाणा में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान व्यक्ति के स्वास्थ?
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। ट्रकर परियोजना बरमाणा द्वारा एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस जांच शिविर के दौरान डॉक्टर विवेक ने ट्रक चालकों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी प्रदान की गई।
इसके साथ परियोजना के स्वास्थ्य शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ट्रकर परियोजना लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला के सहयोग से चलाई जा रही है ताकि ट्रक चालकों को यौन रोगों के बारे में जागरूक किया जा सके। इसके साथ इन्होंने यौन रोगों के फैलने तथा इससे बचाव के कारणों के बारे में बताया।
इस स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान परियोजना से मनोज कुमार तथा कश्मीर सिंह उपस्थित रहे।