फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जोनल अस्पताल में सुविधाओं को लेकर सरकार पर बरसे त्रिलोक जमवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक बोले-छह माह से खराब है ऑक्सीजन प्लांट, रेडियोलॉजिस्ट भी नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा के दौरान सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर के जोनल अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की बात कर रही है, जबकि बिलासपुर के जोनल अस्पताल में मरीजों को कई मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि अस्पताल में डेडबॉडी वैन उपलब्ध नहीं है। अस्पताल के पास केवल एक एंबुलेंस है, जो अधिकतर वीआईपी ड्यूटी में रहती है। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट करीब छह माह से खराब है और ऑक्सीजन सिलेंडर निजी क्षेत्र से खरीदे जा रहे हैं। उन्होंने प्लांट की मरम्मत में हो रही देरी पर सवाल उठाए।
विधायक ने कहा कि पूरे जिले में एक भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। डायलिसिस की सुविधा एक संस्था के सहयोग से चल रही है, जबकि पोस्टमार्टम के करीब 80 फीसदी मामले एम्स बिलासपुर रेफर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मेमोग्राफी मशीन आए दो साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रिंटर उपलब्ध नहीं करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टर करीब दो दशक पुराने बीपी उपकरणों से मरीजों की जांच कर रहे हैं। कुछ दिन पहले बारिश के दौरान अस्पताल की तीसरी मंजिल की छत टपकने से मरीजों को वार्डों से हटाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के लाभार्थियों को भी एक साल से अधिक समय से सहायता नहीं मिल रही है। त्रिलोक जमवाल ने सरकार से स्वास्थ्य संस्थानों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें