फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 14 Apr 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में अग्निशमन सेवा सप्ताह के शुभारंभ पर दमकल चौकी घुमारवीं के कर्मचारी। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत नागरिकों से जागरुकता अभियान में भाग लेने की अपील
विज्ञापन

- मुंबई डॉक्स हादसे की याद में मनाया जाता है दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। सोमवार को दमकल चौकी घुमारवीं में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत श्रद्धा और सम्मान के साथ की गई। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

दमकल चौकी के इंचार्ज अमृतलाल ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य आमजन को अग्निकांड की रोकथाम और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। इस सप्ताह की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 14 अप्रैल 1944 की उस दुखद घटना से जुड़ी है जब मुंबई के विक्टोरिया डॉक पर सेना की विस्फोटक सामग्री से भरे एक जहाज में आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के प्रयास में 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्हीं वीरों की स्मृति में हर 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है। अमृतलाल ने कहा कि सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों में विद्यालयों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर अग्निशमन जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें मॉक ड्रिल, बचाव कार्यों का प्रदर्शन, अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग और आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन कार्यक्रमों में सक्रिय भाग लें और अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर किसी भी आपातस्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करें। कहा कि अग्निशमन सेवा सप्ताह न केवल शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है, बल्कि यह जन-जागरुकता बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम भी है।

घुमारवीं में अग्निशमन सेवा सप्ताह के शुभारंभ पर दमकल चौकी घुमारवीं के कर्मचारी। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें