फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन बारिश लाने में मददगार, रोकते हैं भूमि कटाव : त्रिलोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ वर्षा लाने में होते हैं मददगार, भूमि कटाव को भी रोकते
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि वनों का जीवन से गहरा नाता है। पेड़ जीवनदायी ऑक्सीजन देते हैं और ऑक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती। कोरोना काल ने पूरी दुनिया को इसका महत्व समझा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान इसी मुहिम का हिस्सा है। ऐसे अभियानों में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। वे वीरवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के धार टटोह में आयोजित 76वें मंडल स्तरीय वन महोत्सव में पौधरोपण के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पेड़ वर्षा लाने में मददगार होते हैं, भूमि कटाव रोकते हैं और लकड़ी, जड़ी-बूटियां समेत अनगिनत संसाधन प्रदान करते हैं। जंगल असंख्य पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं के प्राकृतिक घर भी हैं, इसलिए उनका संरक्षण पर्यावरण के साथ-साथ हमारे भविष्य की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में कभी-कभी पेड़ काटना पड़ता है, जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है। इसकी भरपाई के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वन विभाग हर साल पौधरोपण करता है, लेकिन हर व्यक्ति को भी अपने स्तर पर इसमें योगदान देना चाहिए। जन्मदिन, शादी और अन्य विशेष अवसरों पर पौधा लगाकर इस अभियान को गति दी जा सकती है। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान निशा देवी, उप प्रधान अमरनाथ, पिस्तूराम, रूपलाल, सुभाष ठाकुर, ब्रह्मानंद, अशोक, एसीएफ वरुण बरवाल, वरिष्ठ अधीक्षक श्याम लखनपाल, अधीक्षक संजीव डोगरा, बीओ रामगोपाल, समीर मोहम्मद, वन रक्षक, वन मित्र और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें