फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सड़कों पर झुकी पेड़ों की टहनियां, वाहन चलाना बना चुनौती

विज्ञापन
घुमारवीं क्षेत्र में सड़क से झाड़ियों को हटाता बस चालक। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
बरसात में बढ़ी परेशानी,टहनियों से बसों की आवाजाही प्रभावित, हादसे का भी बना खतरा
विज्ञापन

चालकों को खुद करनी पड़ रही टहनियों की कटाई-छंटाई
लोक निर्माण विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। बरसात के मौसम में सड़कों के किनारे खड़े पेड़ों की बढ़ी हुई टहनियां अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनने लगी हैं। कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं सड़क की ओर झुक आने से विशेषकर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे जहां बसों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
हालात यह हैं कि सड़क पर बसों के रास्ते में आने वाली टहनियों को हटाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक और परिचालक स्वयं कटाई-छंटाई करने को मजबूर हैं। कई बार चालक बस को सड़क किनारे रोककर नीचे उतरते हैं और टहनियों को हटाने के बाद ही बस को आगे ले जाते हैं। इससे बसों के संचालन में देरी होने के साथ चालक और परिचालक को भी जोखिम उठाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान पेड़ों की शाखाएं तेजी से फैलती हैं और तेज हवाओं तथा बारिश के कारण कई टहनियां सड़क की ओर झुक जाती हैं। इससे बड़े वाहनों के लिए सड़क संकरी हो जाती है। वहीं, कमजोर और सूखी टहनियों के टूटकर सड़क पर गिरने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले ही सड़कों के किनारे पेड़ों और झाड़ियों की कटाई-छंटाई करवाई जानी चाहिए थी, लेकिन कई मार्गों पर अभी तक इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है। यदि बस चालक ही रास्ते में टहनियां हटाने का काम करेंगे तो यह व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सभी प्रमुख मार्गों का तत्काल निरीक्षण कराकर सड़क की ओर झुकी टहनियों को हटाया जाए। लोगों का कहना है कि विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।
विज्ञापन


कोट

मामला विभाग के ध्यान में आया है। सड़कों पर यातायात में बाधा बन रही पेड़ों की टहनियों की जल्द कटाई-छंटाई करवाई जाएगी। संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा, ताकि बरसात के दौरान वाहन चालकों और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

-अनुज पराशर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें