राज्य स्तरीय जूडोप्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अशोका इंटरनेशनल स्कूल के कांस्य पदक विजेता विद्
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शगुन, शानवी और अरमान ने बढ़ाया स्कूल का मान
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। अशोका इंटरनेशनल स्कूल कुठेड़ा के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक जीते हैं। जूनियर वर्ग में स्कूल के शगुन, शानवी और अरमान ने अपनी-अपनी श्रेणियों में मुकाबले करते हुए कांस्य पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच शगुन, शानवी और अरमान ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। स्कूल प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन, अध्यापकों और अभिभावकों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य विद्यार्थियों के प्रयासों की भी सराहना की। प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।